Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : पांचवे वनडे में बन सकते हैं 10 रिकॉर्ड, रोहित के पास सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार 13 मार्च को खेला जायेगा. इस निर्णायक मैच के चलते ही  हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमें व उनके खिलाड़ी बना सकते हैं.

आइये डालते है पांचवे वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ों पर एक नजर :

1. ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर भारत को इस मैच में हराती है, तो चार साल बाद भारतीय टीम को उसकी धरती पर वनडे सीरीज में हार मिल सकती है. अंतिम बार भारत को उसकी घरेलू धरती पर साउथ अफ्रीका ने साल 2015 में वनडे सीरीज हराई थी.

2. भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच को जीत लेगा, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 50वीं जीत हासिल करने वाली टीम बन जाएगी.

3. विराट की कप्तानी में अबतक भारत की टीम ने 49 वनडे मैच जीते हैं. अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, तो विराट की कप्तानी में अपनी 501वीं जीत हासिल कर लेगी. तो विराट बतौर कप्तान 50 वनडे जीत लेंगे.

4. अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करेगा, तो भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद 500 से अधिक वनडे जीत वाला देश बन जायेगा, क्योंकि भारत 500 वनडे मैच अबतक जीत चूका है.

5. अगर रोहित शर्मा इस मैच में 46 रन और बना लेंगे, तो वह भारत के लिए 8000 वनडे रन बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

6. ग्लेन मैक्सवेल 94 वनडे मैचों में अबतक 47 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास इस मैच में अपने 50 विकेट हासिल करने का मौका होगा.

7. विराट कोहली के पास इस मैच में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा. वह अबतक 217 वनडे पारियों में 49 अर्धशतक लगा चुके हैं.

8. 42 रन बनाते ही रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग के 7995 रनों को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने की लिस्ट में 8वें स्थान पर आ जायेंगे.

9. भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीतने का भी मौका है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले जहां 2017 में 4-1 से वनडे सीरीज हराई थी. वहीं इसी साल 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज हराई थी.

10. शिखर धवन अगर मात्र 17 रन बना लेंगे, तो वह अजय जडेजा के 5359 रन को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए  सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने की लिस्ट में 11वें स्थान पर आ जायेंगे.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : पांचवे वनडे में बन सकते हैं 10 रिकॉर्ड, रोहित के पास सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.