भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच को भारत की टीम ने 8 रन से जीत लिया हैं. इस दूसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज 49वीं वनडे जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 131 वनडे मैच खेले गए थे. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 48 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे थे.
2. ऑस्ट्रेलिया टीम की विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहली हार थी. इस स्टेडियम में इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मैच खेला गया था. इसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था.
3. विराट कोहली ने आज अपनी पारी में 120 गेंदों पर 118 रन का शानदार शतक लगाया. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 40वां शतक था.

4. विराट कोहली ने आज अपनी पारी में 10 चौके लगाये हैं. 10 चौके लगाने के साथ ही उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 1000 चौके पूरे कर लिए हैं.
5. रोहित शर्मा आज अपने वनडे करियर में कुल 13वीं बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. वहीं पहली बार भारत की धरती पर शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं.
6. एमएस धोनी आज गोल्डन डक के शिकार बने हैं. वह आज 9 साल बाद गोल्डन डक का शिकार बने हैं. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ साल 2010 में विशाखापत्तनम में शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे.

7. रविन्द्र जडेजा ने आज 10 रन बनाते ही भारतीय टीम के लिए अपने 2000 वनडे रन पूरे कर लिए है. साथ ही वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिसने वनडे क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट और 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनसे पहले कपिल देव और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं.
8. विराट कोहली का एशिया की धरती में यह 40वां अंतरराष्ट्रीय शतक है. विराट से ज्यादा एशिया की धरती पर ज्यादा शतक कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. संगकारा ने जहां 45 अंतरराष्ट्रीय शतक एशिया की धरती पर बनाये हुए हैं. वहीं सचिन ने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक एशिया की धरती पर लगाये हुए हैं.

9. विराट ने आज सबसे तेज 40 वनडे शतक का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने अपनी 216वीं पारी में 40वां शतक लगाया. वहीं सचिन ने 355 पारियों में अपना 40वां शतक लगाया.
10. एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में आज पांचवी बार गोल्डन डक के शिकार बने हैं.

11. विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने 9000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं. वह बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा करने वाले विराट कोहली दुनिया के पहले और एकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने इतनी कम पारियों में ये कारनामा किया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : दूसरे वनडे में बने कुल 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकलौते कप्तान बने विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.