भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार 2 मार्च को खेला जायेगा. सीरीज के इस पहले वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.
आइये डालते है एक नजर पहले वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. एमएस धोनी के पास लिस्ट ए करियर में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का मौका होगा. धोनी लिस्ट ए करियर में अबतक 137 स्टंपिंग कर चुके हैं. उनसे ज्यादा स्टंपिंग लिस्ट ए करियर में मोईन खान ने की है. मोईन के नाम लिस्ट ए करियर में कुल 139 स्टंपिंग हैं.
2. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.
3. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे. वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे, जो वनडे क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट लेगा और 2000 से ज्यादा रन बनाएगा. उनसे पहले कपिल देव और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं.

4. आरोन फिंच शनिवार को अपना 100वां वनडे मैच खेलेंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 वनडे खेलने वाले 29वें खिलाड़ी बनेंगे.
5. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए अबतक 46 वनडे विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने का मौका होगा.
6. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया शनिवार को भी भारत को हरा देती है, तो वह इस मैदान पर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर लेगी.

7. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास इस मैच में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा. वह अपने खेले 222 मैचों में अबतक 49 अर्धशतक लगा चुके हैं.
8. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अबतक 984 चौके लगा चुके हैं. वह 16 चौके लगाते ही अपने 1000 वनडे चौके पूरे कर लेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : INDvsAUS : पहले वनडे में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, कोहली के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.