Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : INDvsAUS : दूसरे वनडे में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार 5 मार्च को खेला जायेगा. बता दें, कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच भारत की टीम ने 6 विकेट के अंतर से जीत लिया था. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.

आइये डालते है एक नजर पहले वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अबतक कुल 131 वनडे मैच खेले गए है. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 48 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास जहां अपनी 75वीं वनडे जीत का मौका होगा. वहीं भारत के पास अपनी 49वीं वनडे जीत का मौका होगा.

2. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास इस मैच में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा. वह अपने खेले 222 मैचों में अबतक 49 अर्धशतक लगा चुके हैं.

3. एमएस धोनी के पास लिस्ट ए करियर में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का मौका होगा. धोनी लिस्ट ए करियर में अबतक 138 स्टंपिंग कर चुके हैं. उनसे ज्यादा स्टंपिंग लिस्ट ए करियर में मोईन खान ने की है. मोईन के नाम लिस्ट ए करियर में कुल 139 स्टंपिंग हैं. सिर्फ दो स्टंपिंग करते ही वह मोईन खान को पीछे छोड़ देंगे.

4. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

5. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे. वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे, जो वनडे क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट लेगा और 2000 से ज्यादा रन बनाएगा. उनसे पहले कपिल देव और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं.

6. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अबतक 990 चौके लगा चुके हैं. वह 10 चौके लगाते ही अपने 1000 वनडे चौके पूरे कर लेंगे.

7. एमएस धोनी लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार चार अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके पास इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार पांच अर्धशतक लगाने का मौका होगा.

8.  भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में एक मैच खेला गया है. जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास जहां इस मैदान पर भारत के खिलाफ अपनी दूसरी जीत करने का मौका होगा. वहीं भारत के पास अपनी पहली जीत हासिल करने का मौका होगा.

9. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए अबतक 46 वनडे विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने का मौका होगा.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : INDvsAUS : दूसरे वनडे में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.