भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच मोहाली के क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 10 मार्च को खेला जायेगा. बता दें, कि सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच भारत की टीम ने जीत लिए थे. सीरीज के तीसरे वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था.
अब सीरीज के चौथे वनडे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.
आइये डालते है चौथे वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ों पर एक नजर :

1. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अबतक कुल 133 वनडे मैच खेले गए है. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 49 वनडे मैच जीते हुए है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 75 वनडे मैच जीते हुए है. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास जहां अपनी 76वीं वनडे जीत का मौका होगा. वहीं भारत के पास अपनी 50वीं वनडे जीत का मौका होगा.
2. अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करेगा, तो भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद 500 से अधिक वनडे जीत वाला देश बन जायेगा, क्योंकि भारत 500 वनडे मैच अबतक जीत चूका है.
3. भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच को जीत लेगा, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 50वीं जीत हासिल करने वाली टीम बन जाएगी.

4. विराट कोहली के पास इस मैच में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा. वह अबतक 216 वनडे पारियों में 49 अर्धशतक लगा चुके हैं.
5. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए अबतक 47 वनडे विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने का मौका होगा.
6. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

7. रोहित शर्मा अगर इस मैच में 2 छक्के लगा देंगे, तो वह भारत के लिए खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. उनके नाम अभी 216 छक्के है, जबकि धोनी ने भारत के लिए खेलते हुए 217 छक्के लगाये हुए हैं. हालाँकि, धोनी के वनडे में कुल 224 छक्के है, लेकिन 7 छक्के उनके एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए आये हैं.
8. अगर रोहित शर्मा इस मैच में 141 रन और बना लेंगे, तो वह भारत के लिए 8000 वनडे रन बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : चौथे वनडे में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, धोनी-कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.