Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : CSKvsRCB : पहले मैच में बन सकते हैं 7 रिकॉर्ड, धोनी और कोहली के पास विश्व कप रिकॉर्ड बनाने का मौका

23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बनने वाले दिलचस्प आंकड़ो के बारे में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर :

1. चेन्नई के पास जहां इस मैच में आरसीबी के खिलाफ अपनी 16वीं जीत हासिल करने का मौका होगा. वहीं आरसीबी के पास चेन्नई के खिलाफ अपनी 8वीं जीत हासिल करने का मौका होगा. अबतक दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए है. जिसमे से चेन्नई की टीम ने 15 मैच जीते हैं और आरसीबी की टीम ने 7 मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

2. अपने 5000 आईपीएल रनों से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 52 रन दूर है. विराट कोहली अबतक अपने खेले 163 आईपीएल मैचों में 38.35 की शानदार औसत व 130.76 के स्ट्राइक रेट से 4948 रन बना चुके हैं.

3. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपने 5000 रनों से मात्र 15 रन दूर है. सुरेश रैना अबतक अपने खेले 176 आईपीएल मैचों में 34.37 की शानदार औसत व 138.47 के स्ट्राइक रेट से 4985 रन बना चुके हैं.

4. सुरेश रैना अबतक आईपीएल में 35 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके पास इस मैच में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले गौतम गभीर और डेविड वार्नर के 36-36 अर्धशतक की बराबरी करने का मौका है.

5. 47 रन बनाते ही एबी डीविलियर्स आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले 8वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

6. बता दें, कि अपने 200 आईपीएल छक्के पूरे करने से एबी डीविलियर्स जहां 13 छक्के दूर है. वहीं धोनी 14 छक्के दूर हैं और सुरेश रैना 15 छक्के दूर है. इस मैच में तीनों खिलाड़ियों के पास अपने 200 आईपीएल छक्के पूरे करने का भी मौका होगा.

7. ड्वेन ब्रावो अगर इस मैच में 5 विकेट हासिल कर लेंगे, तो वह पियूष चावला के 140 विकेट को पीछे छोड़ तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे. वह अबतक 122 मैचों में 136 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS PREVIEW : CSKvsRCB : पहले मैच में बन सकते हैं 7 रिकॉर्ड, धोनी और कोहली के पास विश्व कप रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.