Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : KKRvsSRH : आईपीएल के दूसरे मैच में बन सकते हैं 7 रिकॉर्ड, वार्नर और कार्तिक के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

आईपीएल 2019 का दूसरा मैच केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. यह दोनों टीमों का आईपीएल 2019 में पहला मुकाबला होगा. इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा और आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.

आइये डालते हैं एक नजर इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर : 

1. डेविड वार्नर आईपीएल के इतिहास में अबतक 36 अर्धशतक लगा चुके हैं. वह अगर इस मैच में अर्धशतक बनाते हैं, तो वह गौतम गंभीर के 36 अर्धशतक को पीछे छोड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

2. दिनेश कार्तिक ने केकेआर के लिए खेलते हुए 498 रन बना लिए हैं. वह केकेआर के लिए खेलते हुए अपने 500 रनों से मात्र 2 रन दूर है.

3. क्रिस लिन ने केकेआर के लिए खेलते हुए अबतक 869 रन बनाये हुए है. वह अपने 1000 रनों से 131 रन पीछे है. उनके पास इस मैच में केकेआर के लिए खेलते हुए अपने 1000 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा.

4. केन विलयमसन आईपीएल में अबतक 98 चौके लगा चुके हैं. उनके पास इस मैच में अपने 100 चौके पूरे करने का मौका होगा. वह सनराइजर्स के लिए 100 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे. उनसे पहले धवन और डेविड वार्नर आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर चुके हैं.

5. भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए 96 विकेट हासिल कर चुके हैं. उसके पास इस मैच में 100 विकेट हासिल करने का मौका होगा.

6. मनीष पांडे अपने 2500 आईपीएल रनों से मात्र 1 रन दूर है. वह अबतक अपने खेले 118 आईपीएल मैचों में 28.07 की औसत से 2499 रन बना चुके हैं.

7. केकेआर और सनराइजर्स के बीच अबतक आईपीएल में कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमे से 9 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं. वहीं 6 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं. इस मैच में जहां केकेआर के पास अपनी 10वीं जीत का मौका होगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास अपनी 7वीं जीत का मौका होगा.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS PREVIEW : KKRvsSRH : आईपीएल के दूसरे मैच में बन सकते हैं 7 रिकॉर्ड, वार्नर और कार्तिक के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.