Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : RCBvsMI : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, रोहित-कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

आईपीएल 2019 का 7वां मैच 28 मार्च गुरूवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं आज के मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर : 

1. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 16 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है. वहीं 9 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. इस मैच में मुंबई के पास जहां अपनी 17वीं जीत हासिल करने का मौका है. वहीं आरसीबी के पास अपनी 10वीं जीत हासिल करने का मौका होगा.

2. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच कुल 9 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए हैं. जिसमे से 7 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए थे और 2 मैच आरसीबी ने जीते हुए हैं. इस मैच में मुंबई के पास जहां इस स्टेडियम में अपनी 8वीं जीत का मौका होगा. वहीं आरसीबी के पास तीसरी जीत का मौका होगा.

3. अपने 5000 आईपीएल रनों से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 46 रन दूर है. विराट कोहली अबतक अपने खेले 164 आईपीएल मैचों में 4954 रन बना चुके हैं.

4. विराट कोहली के पास सबसे तेज 5000 रन बनाने का मौका है. सुरेश रैना ने अपने 5000 आईपीएल रन 177 मैचों में बनाये थे, लेकिन कोहली इसे 165 मैच में पूरा कर सकते हैं.

5. 38 रन बनाते ही एबी डीविलियर्स आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले 9वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

6. रोहित शर्मा अगर इस मैच में 16 छक्के लगा देंगे, तो वह अपने आईपीएल के 200 छक्के पूरे कर लेंगे और क्रिस गेल के बाद 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे.

7. अगर एबी डीविलियर्स अपने 4000 आईपीएल रन पूरे करते हैं, तो वह ऐसा करने वाले गेल और वार्नर के बाद तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं.

8. युवराज सिंह आईपीएल में 146 छक्के लगा चुके हैं. उनके पास इस मैच में 4 छक्के लगाकर अपने 150 आईपीएल छक्के पूरे करने का मौका होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS PREVIEW : RCBvsMI : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, रोहित-कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.