Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 : डेनियली वाट के तूफान में उड़ी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने की 2-0 की अजेय बढ़त

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आज इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। इसी के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगातार टी20 में छठी हार का सामना करना पड़ा।

धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में ही भारत का ये लक्ष्य हासिल कर दूसरा टी20 मैच 5 विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज डेनियली वाट ने इंग्लैंड की ओर से 55 गेंद में सर्वाधिक नाबाद 64 रन बनाए और टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली और मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल रही ।

विराट कोहली को अब इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया ये नया नाम...

इंग्लैंड की और से गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम की सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लिन्से स्मिथ ने भी 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं आपको बता दें कि भारत की और से मिताली राज ने सर्वाधिक 20 रन बनाए जबकि दीप्ति शर्मा और भारती फुलमाली ने 18-18 रन का योगदान दिया। आपको बता दें कि इंग्लैंड की महिला टीम ने पहला मैच 41 रन से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच 9 मार्च शनिवार को टी20 सीरीज का अंतिम मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।