लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भुवनेश्वर में चल रहे महिलाओं की U-23 टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 135 रनों से हरा दिया. बिहार का अगला मैच 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश से है. बिहार की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पचास ओवर में साना अली के 55 रनों के बदौलत नौ विकेट पर 174 का स्कोर खड़ा किया.
बिहार की और से अपूर्वा कुमारी 27, संध्या वर्मा 23 , शिखा सिंह 17 , अपूर्वा 12 , आर्या 10 , आराध्या राज 3 , दीपा एक और कुमारी ने शून्य पर अपना विकेट गवां दी, जबकि तेजस्वी 4 और निवेदिता एक पर नॉट आउट रही. मेघालय की ओर से डी डी दत्ता ने दो और एन राय, डाइका, डिफी और एस जेबा ने एक एक विकेट लिया.
जवाब में उतरी मेघालय की टीम 28 . 5 ओवर में मात्र 39 रन पर आल आउट हो गयी. मेघालय की ओर से डी डी दत्ता ने 18, राइजा, श्रुति और एन राय ने 2-2, देइ, डाइका, एस जेबा 1-1, संचिसा, बांरी वहलांग, डिफी ने शून्य पर विकेट गवायीं, जबकि रीती एक रन पर नॉट आउट रही.
बिहार की ओर से अपूर्वा और कुमारी ने 3-3 तथा तेजस्वी ने दो विकेट प्राप्त की, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई. बिहार का अगला मैच 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश से है.
The post महिलाओं U- 23 एक दिवसीय टूर्नामेंट : बिहार ने मेघालय को 135 रनों से हराया appeared first on Live Cities.