Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं की u- 23 टूर्नामेंट : बिहार ने सिक्किम को नौ विकेट से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भुवनेश्वर में चल रहे महिलाओं की U – 23 टूर्नामेंट में बिहार ने सिक्किम  को नौ विकेट से हरा दिया.  बिहार का अगला मैच 1 अप्रैल  को मणिपुर से है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई सिक्किम  की टीम 39.1 ओवर में 77 रन बनाकर आल आउट हो गयी.  सिक्किम की ओर से प्रीतिका 20, ताबिता 13, समयिता 11, सोन्ग्कित 5, तेश्रृंग और नूर पंडी 4-4, लैंगरीप 2, नंदिता, प्रणिता और प्रमिला शून्य पर आउट हुई, जबकि नीमा शून्य पर नॉट आउट रही.

बिहार की ओर से अंशु अपूर्वा 3, तेजस्वी और अपूर्वा कुमारी 2-2 तथा ब्यूटी कुमारी  और शिखा सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त की, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई. जवाब में उतरी बिहार की टीम 29.1 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाकर मैच को नौ विकेट से जीत लिया.  बिहार की एक मात्र खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी 14 रन बनाकर रन आउट की शिकार हुई. बिहार का अगला मैच 1 अप्रैल  को मणिपुर से है.

आपको बता दें कि इससे पूर्व बिहार ने अरूणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हराया था. टॉस बिहार ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए अरूणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी थी जिसमें 20 रन एक्स्ट्रा थे. बिहार की ओर से गेंदबाजी में अपूर्वा का शानदार गेंदबाजी देखने को मिला था. 53 रनों के छोटे से लक्ष्य को बिहार महिला टीम ने सिर्फ 1 विकेट खो कर हासिल कर लिया था.

अपूर्वा कुमारी नाबाद 23, पूजा कुमारी नाबाद 13 रन और साना अली 12 रन बनाए  थे. अरुणाचल प्रदेश की ओर से सिर्फ कार्ला को 1 विकेट मिला था. आपको बता दें कि बिहार का अगला मैच 1 अप्रैल  को मणिपुर से है.

The post महिलाओं की u- 23 टूर्नामेंट : बिहार ने सिक्किम को नौ विकेट से हराया appeared first on Live Cities.