Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जब जसप्रीत बुमराह का छक्का देख विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मोहली सीरीज का चौथा मैच खेला गया। यह मैच भारत चार विकेट से हार गया। अब पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन (143) और रोहित शर्मा (95) की शानदार पारियों के दमपर ऑस्ट्रेलिया के सामने 358 रनो का विशाल लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकॉम्ब (117), उस्मान ख्वाजा (91) और मुश्किल क्षणों में एश्टन टर्नर ने 43 गेंद पर नाबाद 84 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 47.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लेकिन इस मैच जसप्रीत बुमराह का छक्का काफी चर्चा में रहा।

जब वह मैदान में आए तो पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे और भारतीय पारी की मात्र 1 गेंद बची थी। पैट कमिंस ने अंतिम गेंद स्टंप पर फेंकी लेकिन बुमराह ने उसे मैदान के बाहर पहुंचा दिया। जैसे ही बुमराह ने शॉट खेला कैमरामैन भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ गया जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली खुशी से उछल रहे थे और तालियां बजाने लगे। इसका वीडियो BCCI ने अपने ट्विटर हैंडर पर भी शेयर किया है।

यह भी पढ़े:-

विराट कोहली ने किया चौथे वनडे की हार का सबसे बड़ा खुलासा

गांगुली ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह

IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम



Herald