स्पोर्ट्स डेस्क। चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब फिट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या अब आइपीएल-12 की तैयारियों में जुट गए हैं। हार्दिक मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे है, यही नहीं वो महेंद्र सिंह धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट खेलने की भी कोशिश कर रहे है।
हार्दिक ने हेलीकाप्टर शॉट खेलते हुए का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बताओ इस शॉट के पीछे मेरी प्रेरणा कौन है।' इसके पीछे पांड्या का इशारा धोनी की तरफ था। आपको बता दें, हार्दिक को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जा रहा है। अगर हार्दिक क्रीज पर जम गए तो किसी भी गेंदबाज़ की धुलाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।25 साल के हार्दिक ने निचले क्रम में तूफानी बल्लेबाजी से कई हारते हुए मैच का रुख पलटा हैं।
Guess my inspiration behind this shot? pic.twitter.com/9mwQ6uNg3g
— hardik pandya (@hardikpandya7) March 14, 2019
हार्दिक ने भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हार्दिक को दुनिया भर में तूफानी बल्लेबाजों के रूप में जाना जाता है। यही नहीं वो गेंदबाजी में कई बार अपना कमाल दिखा चुके है।
यह भी पढ़े:-
लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर
यह खिलाड़ी नारियल की शाखा से बने बल्ले से खेलकर बना था दुनिया का महान बल्लेबाज
वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने जताई चिंता, विजय शंकर और ऋषभ पंत को लताड़ा
Herald