Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जडेजा का रन आउट देख मैक्सवेल समेत दर्शक भी हुए हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची में खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। आपको बता दें, कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी शानदार हुई। ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (104), एरोन फिंच (93) और ग्लेन मैक्सवेल (47) की पारी के दमपर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारत की पूरी टीम 48.2 ओवर में 281 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली (123) ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली। विराट के अलावा विजय शंकर (32), एमएस धोनी (26), केदार जाधव (26), रवींद्र जडेजा (24), रोहित शर्मा (14), कुलदीप यादव (10), मोहम्मद शमी 8, अंबाती रायडू (2) और शिखर धवन ने 1 रन बनाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए झाए रिचर्डसन, पैट कमिंस और एडम जाम्पा ने तीन-तीन विकेट और नाथन ल्योन ने 1 विकेट चटकया। लेकिन इस मैच में एक बार फिर रवींद्र जडेजा का रन आउट चर्चा में है।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 42वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बेहतरीन तरीके से रनआउट किया। रवींद्र जडेजा का रनआउट देखकर मैक्सवेल समेत दर्शक भी हैरान रह गए। जडेजा ने एक हाथ से बिजली जैसी रफ्तार गेंद पकड़कर गिल्लियां उड़ा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:-

कोहली ने इन खिलाड़ियों को बताया तीसरे वनडे की हार का जिम्मेदार

SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो



Herald