Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: 1 W 0 W 0 0 के साथ 46 वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जीता दिया था भारत को मैच, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में विजय शंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके. और भारतीय टीम को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ 250 रन ही बनाए थे.

विराट कोहली के शानदार शतक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. विजय शंकर ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाए.

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट झटके इसके साथ ही उन्होंने  सिर्फ 29 रन दिए. लेकिन, आखिरी ओवरों के दौरान बुमराह का सर्वश्रेष्ठ योगदान रहा, जहां उन्होंने अपने अंतिम दो ओवरों में सिर्फ दो रन दिए और दो महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलियाई विकेट लिए.

46 वें ओवर में बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी 

मार्कस स्टोइनिस और नाथन कूल्टर नाइल उस समय क्रीज पर थे, जब भारतीय कप्तान कोहली ने मैच के 46 वें ओवर में बुमराह को अपना सबसे विश्वसनीय विकल्प को गेंदबाजी करने का कहा. 25 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पैट कमिंस के महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर भारत को मैच में वापस ले आए. बुमराह ने ओवर में सिर्फ एक रन दिए.

मोहम्मद शमी ने इसके बाद अगले ओवर में कुछ किफायती गेंदबाजी की

मोहम्मद शमी ने इसके बाद अगले ओवर में कुछ किफायती गेंदबाजी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को अगले तीन ओवरों में 21 रनों की जरूरत थी, कोहली ने अपने थिंक टैंक रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ थोड़ी चर्चा के बाद  49  वें ओवर में भारतीय कप्तान ने एक बार फिर शमी के साथ गए. और आखिरी ओवर विजय शंकर से कराने के बारे में सोचा.

बुमराह ने 48 वें ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट के साथ सिर्फ एक रन ही दिया था. उन्होंने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन देकर दो विकेट लिए. मैच के असली हीरो बुमराह ही थे.

यहाँ देखें वीडियो 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post WATCH: 1 W 0 W 0 0 के साथ 46 वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जीता दिया था भारत को मैच, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.