Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: चेन्नई के जीतते ही 2 प्रशंसको ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, मैदान में पहुंच छूना चाहा धोनी के पैर तो दिग्गज ने किया ऐसा

चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल में वैसे भी तूती बोलती हुई दिखाई देती है. चेन्नई के दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ जीतते ही कुछ ऐसा हुआ, जिससे सुरक्षा में सेंध लग गई. ड्वेन ब्रावो के विनिंग चौका लगाते ही चेन्नई के दो फैंस सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़कर धोनी के पास पहुंच गए. धोनी के पास पहुंचकर दोनों ही प्रशंसकों ने आशीर्वाद लिया.

ये पहली बार नहीं हुआ है, जब सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़कर प्रशंसक धोनी के पास पहुंचे. इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है.

सुरक्षाघेरा तोड़कर चेन्नई के प्रशंसक पहुंचे पिच परः

चेन्नई ने अपने शुरुआती मैच में विराट के राॅयल चैलेंजर्स को हराकर बताया था कि वह अभी भी चैंपियन है, और उनको किसलिए चैपियन कहा जाता है. इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली की युवा टीम को हराकर चेन्नई ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

148 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने इस लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी की टीम ने इस मैच में भी आसानी से 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस दौरान कप्तान धोनी 32 गेंदो में 35 रन बनाए.

घेरलू मैदान पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, य़े फैसला कहीं तक टीम के हक में नहीं जा सका. शिखर धवन के 47 गेंदो पर 51 रनों की बदौलत दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 147 रन बनाए. इस दौरान उनके 6 विकेट भी गिरे.

कोटला में धीमी पिच का चेन्नई के गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाय़ा. ब्रावो ने अपने चार ओवरों में तीन विकेट हासिल किए. जिसमें पंत, काॅलिन इनग्राम और धवन के विकेट शामिल रहे.

सीेएसके की तरफ से बल्लेबाजीकरने उतरे अंबाती रायडू तो सस्ते में आउट हो गए. वह मात्र 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए, लेकिन वाॅटसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की वाॅट लगा दी. उन्होंने मात्र 26 गेंदो पर 44 रन की धुंआंधार पारी खेली. इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम दोबारा अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post WATCH: चेन्नई के जीतते ही 2 प्रशंसको ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, मैदान में पहुंच छूना चाहा धोनी के पैर तो दिग्गज ने किया ऐसा appeared first on Sportzwiki.