Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: PSL में तमीज भूले इमाम उल हक़, शेन वाटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को दी भद्दी गालियाँ, देखें वीडियो

17 मार्च 2019 को पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मैच पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लेदियर्स टीम के बीच खेला गया था. इस फाइनल मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते क्वेटा ग्लेदियर्स ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया था और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे संस्करण को अपने नाम कर लिया था.

अहमद शहजाद की 58 रन की पारी के दम पर जीता क्वेटा ग्लेदियर्स 

इस फाइनल मुकाबले का टॉस क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जल्मी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना पाई.

पेशावर जल्मी के लिए सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 38 रन की पारी उमर अमीन ने खेली. वहीं क्वेटा ग्लेदियर्स के लिए युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

इस लक्ष्य को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने 17.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया. क्वेटा ग्लेदियर्स के लिए ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 51 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली.

मैच के दौरान वाटसन से उलझे इमाम उल हक़ 

इस फाइनल मैच के दौरान शेन वाटसन और इमाम उल हक़ के बीच काफी तीखी बहस हो गई थी. जब शेन वाटसन 2.4 ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. तभी पेशावर जल्मी के बल्लेबाज इमाम उल हक़ ने शेन वाटसन को कुछ अपशब्द कह दिए थे.

इन अपशब्दों को सुनकर शेन वाटसन भी अपना गुस्सा रोक नहीं पाये और उन्होंने पलटकर इमाम को जवाब दिया. हालाँकि, इसके कुछ देर बाद साथी खिलाड़ियों के बीच-बचाव के चलते मामले को शांत कराया गया.

यहाँ देखें इमाम और वाटसन के एक-दूसरे से उलझने का वीडियो 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे इमाम उल हक़ और शेन वाटसन पीएसएल के फाइनल में एक-दूसरे से उलझ गये.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH: PSL में तमीज भूले इमाम उल हक़, शेन वाटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को दी भद्दी गालियाँ, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.