Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: अपना फेवरेट शॉट खेलने में आउट हुए रोहित शर्मा, कुछ इस तरह निकाला अपना गुस्सा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए तीन मैच में भारत 2-1 से आगे है। आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले तीन मैच में फ्लॉप रहने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी।

रोहित- धवन की विस्फोटक बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और शिखर धवन सीरीज के पहले तीन मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। शिखर धवन सीरीज से पहले भी न्यूजीलैंड दौरे पर कुछ मैच छोड़कर लगातार फ्लॉप रहे थे लेकिन इस मैच में दोनों ने अच्छी शुरुआत दी।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। यह इन दोनों बल्लेबाजों की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। धवन को इस मैच से बाहर करने की बात हो रही थी, लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया को बैकफूट पर धकेल दिया।

रोहित शर्मा रहे अनलकी

रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह अनलकी रहे। अपने फेवरेट पुल शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने डीप स्क्वायर लेग पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथ में खेल गये।

वह इस मैच में 95 रन बनाकर आउट हुए। यह पहला मौका नहीं है जब रोहित शर्मा नर्वस नाइंटी हुए हैं। इससे पहले भी वह वनडे मैचों में कई बार आउट हुए हैं।

2017 के बाद पहली बार ऐसा

वनडे क्रिकेट में 2017 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब रोहित शर्मा नर्वस नाइंटी में आउट हुए हैं। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वह 91 रन बनाकर रन आउट हो गये थे।

वहीं रोहित के करियर में यह चौथा मौका है जब वह 90 और 99 के बीच में आउट हुए हैं। वहीं एक बार वह 90 के स्कोर पर नाबाद थे। विश्व कप से पहले इसके बाद भारत को एक और मैच खेलने है और ऐसे में रोहित का फॉर्म में लौटना टीम के लिए अचछा संकेत है।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: अपना फेवरेट शॉट खेलने में आउट हुए रोहित शर्मा, कुछ इस तरह निकाला अपना गुस्सा appeared first on Sportzwiki.