भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। रैना लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और यहाँ बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने को देखेंगे। रैना आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
सभी की नजरें होंगी

सुरेश रैना का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। इसी वजह से उन्हें उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में भी ज्यादा मैच खेलने के मौका नहीं मिला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाया लेकिन उसके अलावा 5 मैच में उनके बल्ले से 26 रन ही निकले।
इस आईपीएल सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसी वजह से इस दिग्गज खिलाड़ी पर सभी की नजरें होंगी। चेन्नई को अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 23 मार्च को खेलना है।
रैना ने गाया ऐंथम

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है और इसी वजह से टीम का ऐंथम भी काफी मशहूर है। टीम ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही टीम भी शूटिंग भी कर रही है।
इसी दौरान सुरेश रैना ने टीम का ऐंथम गाया और रिकॉर्ड किया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विश्व कप में जगह नहीं!

विश्व कप 2015 में सुरेश रैना भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज थे लेकिन इस बार विश्व कप में उनके बारे में बात भी नहीं हो रही। रैना को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर यो- यो टेस्ट में फेल होने वाले अंबाती रायडू की जगह टीम में शामिल किया गया था।
वहां तीन वनडे मैचों की दो पारी में उनके बल्ले से 48 रन निकले। इसके बाद उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली।
देखें वीडियो:
The whistlemax #ChinnaThala you just can't get enough of! #WhistlePodu #YelloveAgain
pic.twitter.com/R0vQjbdxvJ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: सुरेश रैना ने गाया चेन्नई सुपर किंग्स का एंथम, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.

