भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चला।
ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच पिछले कुछ मैचों से फॉर्म से जूझ रहे थे। आज मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। उस्मान ख्वाजा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
इसके बाद उनके विकेट के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के बाद उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और फिर ग्लेन मैक्सवेल भी पवेलियन लौट चुके हैं।
कुलदीप ने भेजा पवेलियन

टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने पहले वनडे मैच में भी अच्छे रन बनाये थे लेकिन आज वह फ्लॉप रहे। कुलदीप यादव की गेंद को पुल करने के चक्कर में वह बोल्ड हो गये।
कुलदीप यादव की आगे की गेंद को पीछे से खेलने के चक्कर में गेंद विकेट पर जाकर लगी। मैक्सवेल ने 18 गेंद में सिर्फ चार रन बनाये। पूरी पारी के दौरान वह एक भी शॉट खुलकर नहीं खेल पाए। उसके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल काफी बढ़ गयी है।
धोनी का टिप्स आया काम

भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 340 वनडे मैच खेले हैं और गेंदबाजों को उनके अनुभव का काफी फायदा मिलता है। आज एक बार फिर ग्लेन मैक्सवेल के विकेट से ठीक पहले कुछ ऐसा ही हुआ।
गेंद डालने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कुलदीप यादव से कहा “बनाने का कोशिश कर रहा है, डालता रह।” इसके बाद अगली ही गेंद को पुल मारने के चक्कर में मैक्सवेल पवेलियन लौट गये।
देखें वीडियो:
Dhoni's tips again. pic.twitter.com/lELG6ODOFU
— shaktikapoor143 (@shaktikapoor143) March 5, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: महेंद्र सिंह धोनी के गुरुमंत्र से कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को भेजा पवेलियन appeared first on Sportzwiki.