Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास के लिए मैदान में उतरे धोनी, तभी हुआ कुछ ऐसा हुए हैरान

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है. अपने ख़िताब को बचाने के लिए चेन्नई की टीम 23 मार्च से आरसीबी के खिलाफ अपने सफर की शुरूआत करेगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करता है. यह वीडियो खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

धोनी की प्रैक्टिस के दौरान, चेन्नई वासियों की उमड़ी भारी भीड़

इनदिनों चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपक क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2019 के लिए अभ्यास कर रही है. लोगो को पता था, कि कप्तान एमएस धोनी भी प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर उतरेंगे, इसलिए उन्हें देखने के लिए स्टेडियम में चेन्नई वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हैं. इसका वीडियो खुद सोशल मीडिया में चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट किया है.

भीड़ देख धोनी भी रह गए हैरान 

चेन्नई वासियों की भारी भीड़ को देख खुद एमएस धोनी भी हैरान रह गये. उनके चेहरें से उनकी हैरानी वाली प्रतिक्रिया देखी जा सकती थी. हालाँकि, सभी दर्शकों का सम्मान करते हुए उन्होंने अभ्यास किया और दर्शकों को अपनी झलक दी.

स्टेडियम गूंज उठा धोनी-धोनी के नारों से 

जैसे ही धोनी प्रैक्टिस के लिए नेट्स पर पहुंचे, तो स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा. हर तरफ सिर्फ उन्ही की गूंज सुनाई दे रही थी.

हालाँकि, मैच में तो कई बार धोनी के नाम से स्टेडियम गूंजता हुआ सुनाई देता है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी की प्रैक्टिस के दौरान ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है. चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा दल स्टेडियम में आई भीड़ को देखकर हैरान था.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे एमएस धोनी की प्रैक्टिस के दौरान हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम में बैठे हुए नजर आये और कैसे उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी के नाम के नारें लगाये.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post WATCH: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास के लिए मैदान में उतरे धोनी, तभी हुआ कुछ ऐसा हुए हैरान appeared first on Sportzwiki.