Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी स्टाइल में लगाया हेलीकॉप्टर सिक्स, देखें वीडियो

रविवार को दिन का दूसरा व आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाये हैं.

ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाये दो हेलीकॉप्टर सिक्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली है. उन्होंने अपनी टीम के लिए मात्र 27 गेंदों पर 78 रन की एक तूफानी नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाये.

ऋषभ पंत ने इस मैच के दौरान दो शानदार हेलीकॉप्टर सिक्स भी लगाये हैं. उन्होंने पहले 15.6 ओवर में हार्दिक पांड्या के खिलाफ एक शानदार छक्का लगाया. वहीं इसके बाद उन्होंने 17.3 ओवर में जसप्रीत बुमराह को भी हेलीकॉप्टर सिक्स लगा दिया. उनके इन दोनों हेलीकॉप्टर सिक्स का क्रिकेट प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया.

हेलीकॉप्टर सिक्स से दिलाई धोनी की याद 

क्रिकेट के अन्य शॉट तो कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते है, लेकिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘हेलीकाप्टर शॉट’ एक ऐसा शॉट है, जिसकी उत्पति खुद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की है और वही ऐसे खिलाड़ी है. जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट व आईपीएल में ये शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. 

हालाँकि, अब ऋषभ पंत भी अपने गुरु एमएस धोनी से यह शॉट सीख गए हैं और अपने हेलीकॉप्टर सिक्स से एमएस धोनी की याद दर्शकों को दिला रहे हैं.

यहाँ देखें ऋषभ पंत के हेलीकॉप्टर सिक्स

 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे आईपीएल 2019 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋषभ पंत ने ‘हेलीकाप्टर शॉट’ के जरिये दो शानदार छक्के लगा डाले. उनकी शानदार पारी के दम पर ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 213 रन बनाने में कामयाब रही है. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post WATCH: ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी स्टाइल में लगाया हेलीकॉप्टर सिक्स, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.