एक साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियन ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के इस बड़े टूनामेंट में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप की टीम मे चयन के लिए दावेदारी पेश कर दी है. पहले ही मैच में वार्नर का बल्ला खूब चल रहा है.
आईपीएल में एक साल के बाद खेल रहे हैं वार्नर

पिछले साल आईपीएल में भी वार्नर को बैन कर दिया गया था.उसके बाद अब आईपीएल में वापसी कर रहे वार्नर ने रविवार को अपने पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए शानदार वापसी की और 53 बॉल पर 85 रन 160.38 की स्ट्राइक रेट से बनाया, जिसमे उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाये.
इसी मैच में हैदराबाद की पारी के दसवे ओवर में कुलदीप यादव की आख़िरी बॉल पर सामने की तरफ़ एक बहुत अच्छा छक्का लगाया जो जाकर सीधे कैमरे से जा टकराई हालाँकि इस घटना से कैमरामैन को कोई चोट नहीं लगी.
ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा जमा सकते हैं इस बार वार्नर
आईपीएल इतिहास को अगर ध्यान में रखे तो वार्नर एक सफ़ल बल्लेबाज रहे हैं और वह आईपीएल में वह 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. 2016 और 2017 के आईपीएल में वार्नर 600 के ऊपर रन बना चुके हैं और इस बार भी उनकी शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से हुई है और वो अच्छे लय में दिखाई दे रहे हैं.
देखें वीडियो
Watch out! Warner’s SIX lands onto cameraman https://t.co/kgnTSKttg7 via @ipl
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 25, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: डेविड वार्नर का छक्का लगा कैमरे पर फिर कैमरामैन ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.
