भारतीय सीमर जसप्रीत बुमराह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और विश्व क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए है, भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी के हीरा कहे जाने वाले बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को कई गेदबाज नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब मुंबई इंडियंस को भी जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन वाला एक गेंदबाज मिल गया है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिला बुमराह के गेंदबाजी एक्शन वाला गेंदबाज

कठिन एक्सन के साथ वह बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई देते हैं. क्रिकेट ने बुमराह की अपरंपरागत डिलिवरी की नकल करते हुए कई युवाओं को देखा है.
बुमराह की तरह ही एक एक्शन वाला एक युवा सीमर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाई-प्रोफाइल क्लैश से पहले अभ्यास मैच में मोईन अली को गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहा है.
इससे पहले, एक अंडर -13 युवा को हांगकांग की अंडर -13 लीग में बुमराह के एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दिया था.

ये रहा बुमराह के गेंदबाजी एक्शन वाला दूसरा गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), बुमराह ने 62 मैचों में 64 विकेट लिए हैं. मुंबई टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए है.पिछले सीज़न में,14 मैचों में 17 विकेट चटकाए.
Have RCB found their Jasprit Bumrah?
#IPL2019 pic.twitter.com/ib4C2oCSFW
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 26, 2019
बैंगलोर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का खेलना संदिग्ध
आईपीएल 2019 के अपने पहले मैच में, बुमराह वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. जिसके बाद वह टीम के लिए बल्लेबाजी भी नहीं करने नहीं आए, जिससे उनकी चोट पर चिंता बढ़ गई.

हालांकि, गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में बुमराह गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकते है, लेकिन इस बात की टीम की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गयी है. इसके पहले भी मुंबई की तरफ से दो गेदबाज टीम से बाहर चल रहे हैं.
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 6 मैचों के लिए टीम से बाहर हैं, क्योंकि वह श्रीलंका के लिए मैच खेल रहे है. वहीं चोट के कारण एडम मिल्ने भी टीम से बाहर हो गए है. जिसके बाद मुंबई की टीम के आगे गेंदबाजी के लिए चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post WATCH: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिला जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन वाला गेंदबाज, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.