आईपीएल का आगाज हो गया है, मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में कोई खास कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन युवराज सिंह के इस सत्र में फाॅर्म वापसी के संकेत तो देखने को मिल गए है, इस मैच में युवराज ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के भी शीमिल रहे.

इस बार की नीलामी में किसी भी टीम ने युवराज को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, आखिरी समय में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ के साथ ही अपनी टीम में रख लिया. इस सीजन में उनके द्वारी टीम को काफी उम्मीदें थी, इन उम्मीदों पर युवराज सिंह खरे उतरे.
युवराज सिंह ने आगाज मैच में धुआंधार बल्लेबाजी किया, उन्होंने अक्षर पटेल को निशाना बनाकर उनकी गेंदो पर जोरदार प्रहार किया, हालांकि जिस समय टीम को आवश्यकता थी, कि वह पिच पर खड़े रहे, उसी समय उनका विकेट गिर गया, जिससे इस मैच में दिल्ली के हाथों मुंबई को हार का सामना करना पड़ा.

अगला मैच मुंबई का राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है, दोनों ही टीमों ने अपने आगाज मैच को गंवाया है. दोनों ही टीमों को अपने खिलाड़ियों क द्वारा आस होगी कि वह इस लीग की पहली जीत हासिल करें.
नेट पर आक्रामक मूड में दिखें युवराज सिंहः
इसके पहले युवराज सिंह नेट पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान वह गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए नजर आए. उन्होंने कई बार गेंद को छक्के के पार पहुंचाया. इस वीडिय़ो को टिवट्रर पर साझा किया गया है, जिसमें वह लंबे-लंबे छक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं.
Why hit in the stands when you can clear the park?
#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #RCBvMI @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/Ft1yOXwAMN
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2019
पिछले सत्र में अपने घरेलू टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ भारी दबाव में दिखें. युवराज आठ मैचों में 10.83 की औसत से केवल 65 रन बनाने में सफल रहे. वह मुंबई द्वारा नीलामी में खरीदे जाने से पहले अनसोल्ड होने के कगार पर थे, लेकिन उनको मुंबई ने अपने साथ बेस प्राइस में ही रख लिया. वह आरसीबी के खिलाफ दूसरे मैच में अपने उम्दा फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आप तक पहुंचा सके.
The post WATCH: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले आक्रामक अंदाज में दिखे युवराज, लगाये गगनचुंबी छक्के appeared first on Sportzwiki.
