Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: भारतीय टीम दूसरे वनडे के लिए पहुंची नागपुर, दबंग स्टाइल में उतरे हिटमैन रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस पहले वनडे मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 मार्च को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

भारतीय टीम दूसरे वनडे के लिए पहुंची नागपुर 

सीरीज के दूसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम नागपुर पहुंच गई हैं. भारतीय टीम के नागपुर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें, कि सीरीज का पहला वनडे मैच भारत की टीम ने धोनी व केदार जाधव की शानदार साझेदारी के दम पर जीत लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाये थे.

इस लक्ष्य को भारत की टीम ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए जहां इस मैच में 72 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं केदार जाधव ने 87 गेंदों पर 81 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी.

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर में पलटवार करना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम नागपुर में दूसरे वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.

यहाँ क्लिक कर देखें भारत के नागपुर पहुंचने का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि भारतीय टीम नागपुर में पहुंच गई है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी बस से नीचें उतरते हुए नजर आ रहे हैं.

 

इस प्रकार है दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर-नाइल, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा, एंड्रयू टाई

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post WATCH: भारतीय टीम दूसरे वनडे के लिए पहुंची नागपुर, दबंग स्टाइल में उतरे हिटमैन रोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.