आईपीएल 2019 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस की टीम आमने सामने है। मुंबई ने अपने पहले दो मैचों में एक जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब ने भी पहले दो मैचों में एक जीत दर्ज की है। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो पंजाब ने मुरगन अश्विन को टीम में जगह दी।
मुंबई की तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले मैच में भी विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। इस जोड़ी ने सिर्फ 32 गेंद में 51 रनों की बेहतरीन साझेदारी बनाई।
कप्तान रोहित शर्मा आज बेहतरीन लय में दिख रहे थे। मोहाली की पिच रोहित को काफी भाती है। इसी मैदान पर उन्होंने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी।
क्विंटन डी कॉक से बड़ी गलती

रोहित शर्मा को मैच के 6वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंपायर ने आउट किया। हार्डस विलजेन की गेंद रोहित के सामने वाली पैड पर गयी और अंपायर ने अपनी ऊँगली खड़ी कर दी। हालाँकि, गेंद लेग स्टम्प के बाहर जा रही थी।
गेंद रोहित के बल्ले पर नहीं लगी थी और इसी वजह से उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े क्विंटन डी कॉक से सलाह मांगी। डी कॉक ने यहाँ गलती कर दी और रोहित को डीआरएस लेने से माना कर दिया।
परेशान दिखे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को आउट होने के बाद पवेलियन लौटे समय डग आउट से बताया गया कि गेंद लेग स्टम्प के बाहर जा रही थी। इसके बाद रोहित काफी परेशान दिखे लेकिन वह कुछ कर नहीं सकते थे।
मुंबई ने इस सीजन की कुछ खास शुरुआत नहीं की थी और उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार मिली थी। हालाँकि, आरसीबी के खिलाफ टीम ने जीत हासिल कर पटरी पर आने की कोशिश की।
देखें वीडियो:
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 30, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: क्विंटन डीकॉक की गलती से आउट हुए रोहित शर्मा, तो डग आउट लौटते समय किया कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.