Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: दूसरी पारी शुरू होने से पहले मैदान पर दर्शक के साथ मस्ती करने नजर आए ‘महेंद्र सिंह धोनी’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच चल रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 250 रन ही बना सकी. विराट कोहली के शानदार शतक के आलावा किसी बल्लेबाज ने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया. पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले ही गेंद पर आउट हो गए.

विराट के शानदार शतक के साथ ही विराट कोहली ने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे कम पारियों में 40 वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

धोनी 9 साल बाद हुए पहली गेंद पर जीरो पर आउट 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 9 साल बाद पहली गेंद पर आउट हुए. इससे पहले धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही विशाखापटनम में आउट हुए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम जब बल्लेबाजी करने आई. तब ऐसा नजारा देखने को मिला. जिसे सब देख हंसने पर मजबूर हॉप गए.

धोनी ने अपने फैन के साथ ऐसे की मस्ती 

जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने आई. तब भारतीय टीम मैदान पर आ रही थी. उसी समय अचनाक एक दर्शक मैदान पर आ गया. उसके साथ धोनी भी भागने लगे. धोनी ने दर्शक को खूब दौड़ाया. बाद में वो उनसे गले मिले. फिर वो मैदान से बाहर चला गया. आप भी देखिए वो वीडियो.

यहाँ देखें वीडियो 

विजय शंकर ने 46 रनों की पारी खेली

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 250 रन पर ऑलआउट हो गई है. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 116 रन बनाए. कोहली के बाद विजय शंकर ने 46 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का मारा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. एडम जाम्पा को दो विकेट मिले. नाथन कुल्टर नाइल, ग्लेन मैक्सवेल और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH: दूसरी पारी शुरू होने से पहले मैदान पर दर्शक के साथ मस्ती करने नजर आए ‘महेंद्र सिंह धोनी’ appeared first on Sportzwiki.