Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: नवदीप सैनी ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन कैच लेकर क्रुनाल पांड्या को भेजा पवेलियन

आईपीएल के 12वें सीजन के 7वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी टीम में लसिथ मलिंगा और मयंक मारकंडे को शामिल किया।

मुंबई इंडियंस की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों ही बल्लेबाजों शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालाँकि, इसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज एक के बाद एक कर पवेलियन लौटने लगे।

नवदीप सैनी का शानदार कैच

मुंबई इंडियंस की टीम ने 142 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया वहीं 147 तक पहुँचने में टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। इसी दौरान क्रुनाल पांड्या भी सिर्फ एक रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने।

उनका कैच तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने फाइन लेग पर लपका। पांड्या ने शॉर्ट गेंद को पुल किया लेकिन लंबे कद के नवदीप सैनी ने उछल कर शानदार कैच लपका। मैदानी अम्पायर ने थर्ड अम्पायर से फैसला माँगा और रिप्ले में भी साफ़ था कि सैनी का पैर बाउंड्री लाइन में टच नहीं हुआ था।

हार्दिक ने अच्छा फिनिश किया मैच

मुंबई इंडियंस की टीम एक समय 165 तक भी पहुँचती नहीं दिख रही थी लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 गेंद में 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में तीन छक्के

इसी वजह से मुंबई की टीम 187 रनों तक पहुँच पाई। आरसीबी की तरफ से स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। उनके अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को भी दो- दो विकेट मिला।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: नवदीप सैनी ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन कैच लेकर क्रुनाल पांड्या को भेजा पवेलियन appeared first on Sportzwiki.