आईपीएल 2019 का 10वां मैच आज शनिवार 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के दूसरे ओवर में ही एक दिलचस्प घटना सामने आई है.
डीआरएस के मामले में ऋषभ पंत से हुई बड़ी चूक

बता दें, कि इस मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत से डीआरएस के मामले पर एक बड़ी चूक हुई हैं. दरअसल, केकेआर की पारी का दूसरा ओवर संदीप लामिछाने लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में केकेआर के बल्लेबाज निखिल नाइक थे.
निखिल नाइक उनके इस ओवर की चौथी गेंद को कट करना चाहते थे, लेकिन वह इसमें पूरी तरह से चूक गए और गेंद के विकेट के पीछे सीधे ऋषभ पंत के दस्ताने में चली गई.
ऋषभ पंत और संदीप लामिछाने ने अंपायर से तेज अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे आउट नहीं दिया. विकेटकीपर ऋषभ पंत और गेंदबाज संदीप लामिछाने दोनों ही इस अपील पर काफी कॉंफिडेंट थे, लेकिन अंपायर ने इसे आउट नहीं दिया.
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इशारों में ऋषभ पंत से पूछा क्या यह लगा है और ऋषभ पंत ने इसे हां कह दिया. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऋषभ पंत के कहने पर डीआरएस ले लिया, लेकिन जब डीआरएस में देखा गया, तो गेंद और बल्ले के बीच बिल्कुल भी सम्पर्क नहीं हुआ था और ऋषभ पंत के डीआरएस लेने का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ.
यहाँ देखें घटना का वीडियो

VIDEO CREDIT- STAR SPORTS pic.twitter.com/niUam9nyL6
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 30, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे ऋषभ पंत के कहने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने डीआरएस ले लिया और यह डीआरएस बेकार चला गया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : अपने को धोनी समझने वाले ऋषभ पंत ने डीआरएस के मामले में की बड़ी चूक, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.