Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: मैक्सवेल का कैच करने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा, जो उन्हें शोभा नहीं देता, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच आज बुधवार को दिल्ली में खेला जा रहा है. सीरीज के इस पांचवे वनडे का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ ऐसा कर चुके हैं. जो शायद उन्हें शोभा नहीं देता है.

विराट ने पकड़ा मैक्सवेल का कैच 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी का 34वां ओवर रविन्द्र जडेजा लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक में ग्लेन मैक्सवेल थे.

मैक्सवेल ने उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाने की कोशिश की और हवा में शॉट खेला, लेकिन शार्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे कप्तान विराट कोहली ने शानदार कैच कर लिया और मैक्सवेल की पारी को समाप्त कर दिया. ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम के लिए 3 गेंदों पर मात्र 1 रन ही बना पाये.

कैच पकड़ने के साथ ही विराट ने किया अभद्र भाषाओं की बौछार

ग्लेन मैक्सवेल का कैच पकड़ने के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अभद्र भाषाओं की बौछार कर दी. वह कैच पकड़ने के बाद जज्बातों में बह गये और मैदान पर एग्रेशन दिखाने लगे. उनके अभद्र भाषाओं का पता, उनकी लिप्सिंग से लग रहा था.

विराट जैसे बड़े खिलाड़ी को नहीं देता शोभा 

मैदान पर कैच पकड़ने के बाद इतना अधिक एग्रेशन दिखाना व अभद्र भाषाओं का प्रयोग करना भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शोभा नहीं देता हैं.

उन्हें करोड़ो लोग फाँलों करते हैं और वह यूथ के आइकन है, इसलिए मैदान पर इतना गुस्सा विराट के लिए अच्छा नहीं है. हालाँकि, यह पहली बार नहीं था, इससे पहले भी विराट कई बार मैदान पर अपना यह गुस्सा दिखा चुके हैं.

यहाँ देखें विराट के गुस्से का वीडियो 

pic.twitter.com/RGgyvoQbli

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैक्सवेल का कैच पकड़ने के बाद गुस्सा दिखाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH: मैक्सवेल का कैच करने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा, जो उन्हें शोभा नहीं देता, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.