Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: महेंद्र सिंह धोनी के हर चौके-छक्के पर “पापा गो- पापा गो” करके हौसलाअफजाई करते नजर आई जीवा

कल फिरोजशाह कोटला में खेले जा रहे आईपीएल सीजन 12 के 5वें मैच में जो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी पहुंची और चेन्नई को चीयर भी किया. इस मैच को चेन्नई ने दिल्ली से 6 विकेट से जीत लिया और इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली.

चेन्नई ने आसानी से रोक दिया दिल्ली का विजयरथ

दिल्ली की टीम के खिलाफ उनके ही मैदान पर खेल रही चेन्नई ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में दिल्ली ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसको शॉ और धवन ने अच्छी शुरुआत देकर सही साबित करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच दीपक चाहर की बॉल पर ख़राब शॉट खेलकर आउट हो गये.

दिल्ली की पारी लड़खड़ा गयी. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आये इन्फॉर्म खिलाड़ी रिषभ पंत ने तेजी से रन बनाकर चेन्नई के सामने अच्छा स्कोर देने की कोशिश जरुर की, लेकिन ब्रावो ने अंतिम ओवरो में अच्छी बोलिंग करके पंत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

दिल्ली की तरफ़ से धवन ने पचासा जरुर जड़ा, लेकिन उनकी इनिंग धीमी होने के कारण दिल्ली चेन्नई को सिर्फ़ 148 का ही टारगेट दे पाई.

धोनी कर रहे थे बल्लेबाजी तो जीवा पापा को कर रही थी चीयर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सुरेश  रैना और वाटसन ने अच्छी पारी खेलकर चेन्नई को जीत की तरफ़ ले जा रहे थे, लेकिन रैना, अमित मिश्रा की बॉल पर आउट हो गये, जिसके बाद बल्लेबाजी करने चेन्नई के कप्तान धोनी क्रीज़ पर आये.

धोनी के बल्लेबाजी करने आते ही स्टैंड में माँ के साथ बैठी जीवा ‘पापा गो- पापा गो’ चिल्लाने लगी और अपने पापा को चीयर करने लगी.

चेन्नई को मैच जीता कर ही क्रीज़ से लौटे कप्तान धोनी

धोनी जब बल्लेबाजी करने क्रीज़ पर पहुंचे, तो उस समय तक चेन्नई के 3 विकेट गिर चुके थे और धोनी के साथ बल्लेबाजी केदार जाधव कर रहे थे, उस समय तक मैच पूरी तरह से चेन्नई के हाथ में था.

धोनी और जाधव ने मिलकर चेन्नई को जीत तक पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन जब चेन्नई जीत से 2 रन दूर थी, तो जाधव आउट हो गये. जिसके बाद बल्लेबाजी करने ब्रावो आये और चौका मारकर चेन्नई को इस सीजन की दूसरी जीत दिला दी.

देखें वीडियो

 

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post WATCH: महेंद्र सिंह धोनी के हर चौके-छक्के पर “पापा गो- पापा गो” करके हौसलाअफजाई करते नजर आई जीवा appeared first on Sportzwiki.