भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में नाथन लायन और शॉन मार्श को जगह मिली है। आज भारत की शुरुआत खराब रही।
सस्ते में आउट हुए बल्लेबाज

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज मैच के पहले ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गये। उसके बाद खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वह भी आउट हो गये।
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आये अंबाती रायडू को भी अच्छी शुरुआत मिली लेकिन यह लायन का शिकार बन गये। इसके बाद विजय शंकर ने शानदार पारी खेली और विराट के साथ साझेदारी भी बनाई।
दुर्भाग्यशाली रहे शंकर

विजय शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे पारी में 45 रन बनाकर रन आउट हुए थे। आज एक बार फिर वह 46 रनों की शानदार पारी खेलकर रन आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर यह पारी खेली।
बल्लेबाजी छोर पर से विराट कोहली ने एडम जम्पा की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव खेला और गेंद जम्पा के हाथ में लगकर विकेट पर जा लगी। इस समय तक विजय शंकर क्रीज से आगे निकल चुके थे और वापस नहीं लौट पाए।
सभी को किया प्रभावित

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में 45 रनों की पारी खेल, सभी को प्रभवित करने वाले विजय शंकर ने एक बार अपनी बल्ले से अपनी छाप छोड़ी। वह भले भी अर्धशतक नहीं बना पाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर और तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की।
उनकी 46 रनों की पारी में 5 चौके और एक छक्का भी शामिल था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें विश्व कप में सिर्फ बल्लेबाज के रूप में ही मौका देने की बात हो रही है।
देखें वीडियो:
Vijay shankar pic.twitter.com/L4mQyIvfmI
— Harami Launde (@HaramiLaunde) March 5, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: विराट कोहली की वजह से आउट हुए विजय शंकर, देखने लायक था कप्तान का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.