Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : अश्विन की तरह इस गेंदबाज ने भी किया बल्लेबाज को मांकडिंग, बल्लेबाज ने मैदान पर जो किया सहम गये अंपायर

सोमवार को हुए मैच में अश्विन के द्वारा बटलर को मांकडिंक आउट करने के बाद सोशल मीडिया पर मांकडिंक की ही चर्चा चल रही है. हर क्रिकेट प्रेमी इस घटना पर अपना नजरिया पेश कर रहा है. इस घटना पर कोई अश्विन के साथ है तो कोई अश्विन की आलोचना कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मांकडिंग का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

अंपायर के सामने ही बैट पटकने लगा बल्लेबाज

वीडियो में देखने पर पता चलता है की नॉन- स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज बॉलर के बॉल डालने से पहले ही आगे निकाल जाता है, तो बॉलर बल्लेबाज को मांकड़ तरीके से रन आउट कर देता है. जिस बात पर बल्लेबाज भड़क जाता है और अंपायर के सामने ही अपना बल्ला पटकने लगता है और अपना बल्ला तोड़ देता है और पवेलियन की तरफ़ जाने लगता है पवेलियन में जाने के बाद भी वो वहां भी तोड़फोड़ करता है.

अश्विन द्वारा किया गया मांकडिंक बन गया है बड़ा विवाद

 

अश्विन द्वारा की गयी मांकडिंक विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकी आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल में मांकडिंक नहीं करेंगे ये फैसला एक बैठक में पहले ही ले लिया था. इस बात के बाहर आने के बाद एक बात साफ़ हो गयी है, कि आईपीएल के अधिकारियो ने उस मामले को सही रूप नहीं सुलझाया और बटलर को आउट करार दे दिया गया. बटलर के आउट होने के बाद ही राजस्थान की पारी लड़खड़ा गयी और राजस्थान ये मैच हार गया.

देखे वीडियो

आईपीएल के बाद क्या होता है आईपीएल ट्रॉफी का ? किसके पास रखी जाती है ये ट्रॉफी, जाने

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post WATCH : अश्विन की तरह इस गेंदबाज ने भी किया बल्लेबाज को मांकडिंग, बल्लेबाज ने मैदान पर जो किया सहम गये अंपायर appeared first on Sportzwiki.