आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 7वां मुकाबला बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने 54 रन की शानदार साझेदारी की है.
युवराज ने पुराने अंदाज में लगाये चहल को लगाये लगातार तीन छक्के

इस मैच में युवराज सिंह का जलवा भी देखने को मिला है. उन्होंने इस मैच में लगातार तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाये है.
दरअसल, इस मैच में मुंबई इंडियंस का पारी का 14वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की शुरूआती तीन गेंद पर युवराज सिंह ने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए लगातार तीन छक्के लगा डाले.
उन्होंने पहला छक्का स्क्वयेर लेग के ऊपर से लगाया. दूसरा छक्का उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया. तीसरा छक्का उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से लगाया. उनके यह तीनों छक्के देख क्रिकेट प्रेमी ख़ुशी से उछल पड़े थे.
चौथी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर दे बैठे कैच

युजवेंद्र चहल की शुरूआती तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाने के बाद चौथे गेंद पर युवराज सिंह लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में बाउंड्री लाइन पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे.
हालाँकि, आउट होने से पहले उन्होंने एम चिन्नास्वामी के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. युवराज सिंह ने अपनी इस पारी के दौरान 12 गेंदों पर 23 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 शानदार छक्के लगाये.
यहाँ देखें युवराज द्वारा लगाये गये लगातार तीन छक्कों का वीडियो
video credit- star sports pic.twitter.com/t7IrxDsKoY
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 28, 2019
आप इस वीडियो में युवराज सिंह द्वारा लगाये गए लगातार गेंदों पर तीन छक्के देख सकते हैं. साथ ही आप इस वीडियो देख सकते है, कि युवराज सिंह कैसे आउट हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : युवराज ने अपने पुराने अंदाज में चहल को लगाये लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.