Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: मोहित शर्मा ने पूछा ऐसा सवाल, मुंह छुपाती दिखीं साक्षी धोनी

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की भी शानदार शुरुआत की है। टीम ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। इस दोनों मैचों में चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम अपने घरेलू मैदान पर 31 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

खिलाड़ियों की मस्ती

चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद चेन्नई के लिए निकली। इस दौरान टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने टीम के खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से अजीबोगरीब तरह के सवाल पूछे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया। मोहित शर्मा ने सबसे पहले साक्षी धोनी से सवाल पूछा, “100 में से 10 को कितनी बार घटा सकते हैं।” मिसेज धोनी के पास इसका जवाब नहीं था।

अन्य खिलाड़ियों से पूछा सवाल

साक्षी धोनी के अलावा मोहित शर्मा ने चेन्न्ने सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा से सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि राम और श्याम के बीच क्या आता है। कर्ण इसका सही जवाब नहीं दे पाए।

इसके अलावा मोहित शर्मा ने रविन्द्र जडेजा को अपने सवाल में फंसाने की कोशिश की लेकिन जडेजा ने शानदार सही जवाब दिया। टीम के अन्य खिलाड़ी मोनू कुमार भी मोहित शर्मा के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

सीजन की शानदार शुरुआत की

चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए पिछले साल सीजन टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। इसके बाद इस सीजन में भी टीम ने शानदार शुरुआत की है। उनके गेंदबाजों ने पहले दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के इस सीजन अभी तक कुछ खास करने का मौका नहीं मिला था। टूर्नामेंट के आगे बढने पर उनपर भी बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। इसके लिए टीम के खिलाड़ी तैयार ही होंगे।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: मोहित शर्मा ने पूछा ऐसा सवाल, मुंह छुपाती दिखीं साक्षी धोनी appeared first on Sportzwiki.