Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ ही कोलकाता नाईट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, पुरे आईपीएल से बाहर हो सकता है यह दिग्गज

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 10वां मैच शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसी मैच से केकेआर के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.

मैच के दौरान आंद्रे रसेल हुए चोटिल

इस मैच के दौरान केकेआर के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है. दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोटिल हो गए थे. दरअसल, केकेआर की पारी का 14वां ओवर तेज गेंदबाज हर्षल पटेल लेकर आ रहे थे.

उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में आंद्रे रसेल थे. हर्षल पटेल ने अपनी यह तीसरी गेंद बीमर डाल दी और यह गेंद सीधे आंद्रे रसेल के बाजुओं में जाकर लगी. आंद्रे रसेल गेंद के लगते ही जमीन पर जा गिरे.

उनकी यह चोट काफी गंभीर थी. उनके ईलाज के लिए फिजियों को भी बुलाया गया और उनकी चोट के चलते ढाई मिनट के स्ट्रेडजी ब्रेक को भी जल्द ले लिया.

आईपीएल 2019 से हो सकते हैं बाहर 

 

आंद्रे रसेल की चोट केकेआर के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. वह अपनी इस चोट के चलते आईपीएल 2019 से बाहर भी हो सकते हैं. अगर वह आईपीएल 2019 से बाहर होते हैं, तो केकेआर की खिताबी जीत के सपने को भी एक बहुत गहरा झटका लगेगा, क्योंकि वह टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है.

आंद्रे रसेल हुए चोटिल 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे आंद्रे रसेल के खिलाफ हर्षल पटेल ने बीमर गेंद का इस्तेमाल किया और कैसे आंद्रे रसेल चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़े.

हालाँकि, उन्होंने इस मैच में केकेआर के लिए 28 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपने इस शानदार पारी के दम पर 4 चौके व 6 छक्के लगाये.

आंद्रे

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ ही कोलकाता नाईट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, पुरे आईपीएल से बाहर हो सकता है यह दिग्गज appeared first on Sportzwiki.