इनदिनों श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार 6 मार्च को सेंचुरियन में खेला गया था. इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 113 रन के अंतर से जीत लिया था. इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है.
फाफ ने मिलर को कहा, “कॉमन… एमएसडी”

32वें ओवर में, साउथ अफ्रीका के नियमित विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक मैदान से चले गए थे, उनकी जगह टीम की विकेटकीपिंग डेविड मिलर करने लगे.
इस दौरान साउथ अफ्रीका टीम को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी. इमरान ताहिर की एक गेंद पर श्रीलंकाई खिलाड़ी ओशांडा फर्नांडो ने मिडविकेट पर एक तेज शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह ताहिर की यह गेंद समझने में नाकाम रहे और गेंद सीधे विकेट के पीछे मिलर के पास चली गई.
मिलर ने न केवल विकेट के पीछे से गेंद को शानदार तरीके से पकड़ा, बल्कि काफी तेज उन्होंने गिल्लियां भी बिखेर दी. हालाँकि, इस दौरान ओशांडा फर्नांडो का पैर क्रीज के पीछे ही था, इसलिए वह आउट नहीं थे, लेकिन एक नॉन रेगुलर विकेटकीपर से ऐसी शानदार विकेटकीपिंग देख साउथ अफ्रीका के अन्य खिलाड़ी काफी खुश हो गए.
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी इस दौरान स्लिप पर खड़े थे, उन्होंने स्लिप पर खड़े होकर डेविड मिलर के कीपिंग की तारीफ की थी और उन्हें एमएसडी नाम दिया.
स्टंप माइक में फाफ द्वारा डेविड मिलर की शानदार विकेटकीपिंग पर कही गई बात रिकॉर्ड हो गई गई है, जिसमे वह मिलर को “कॉमन… एमएसडी” कहते हुए नजर आ रहे हैं.
यहाँ देखें फाफ द्वारा मिलर को एमएसडी” कहने का वीडियो

This is dope
#faf mocking #miller as #MSD
when he is trying to stump @ChennaiIPL #thala thala than ya@RusselArnold69 @russcsk @Cricprabhu @CricSuperFan @CSKFansOfficial @SirJadeja
pic.twitter.com/eoPBm2F9c3— TROLL MAMA
(@SrinimamaTrolls) March 7, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे डेविड मिलर ने धोनी की तरह बिजली की रफ़्तार से गिल्लियां बिखेरी और साफ़ सुन सकते है, कि कैसे उनके कप्तान ने उन्हें “कॉमन… एमएसडी” कहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH: फाफ ड्यूप्लेसिस ने अपने टीम के इस खिलाड़ी की धोनी से की तुलना, कहा कम ऑन एमएसडी, विडियो हुआ वायरल appeared first on Sportzwiki.
when he is trying to stump
(@SrinimamaTrolls)