आईपीएल 2019 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ रही है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और अपने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दिल्ली दो मैच में एक जीत और एक मैच हार चुकी है।
सस्ते में आउट हुए लिन

कोलकाता नाईट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। आज एक बार फिर वह 18 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। आज उन्होंने अच्छी शुरुआत भी की थी।
उनकी इस पारी में तीन चौके भी शामिल थे लेकिन कगिसो रबाडा की शानदार बाउंसर पर वह पवेलियन लौट गये। रोबिन उथप्पा के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में वह पवेलियन लौट गये।
ऋषभ पंत ने लपका शानदार कैच

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की होड़ में शामिल ऋषभ पंत ने शानदार कैच लपका। उनकी विकेटकीपिंग पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं लेकिन आज उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
क्रिस लिन ने बाउंसर को पुल करने की कोशिश ली लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पन्त के बाएं तरह से जाने लगी। ऋषभ ने हवा में छलांग लगातार बाएं हाथ से शानदार कैच लपका।
बल्ले से भी प्रदर्शन की उम्मीद

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 185 रन बना दिया है। दिल्ली को जीत के लिए अब 186 रनों का बड़ा स्कोर बनाना है।
दिल्ली को लक्ष्य का पीछा करना है तो इसमें ऋषभ पंत की भूमिका अहम होने वाली है। पंत ने पहले दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और आज फैन्स को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
देखें कैच का वीडियो:
M10: DC vs KKR – Chris Lynn Wicket https://t.co/Wp6sUq5pV6 via @ipl
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 30, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: ऋषभ पंत ने सुपरमैन बनकर लपका अपने करियर का सबसे बेहतरीन कैच appeared first on Sportzwiki.