आईपीएल के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आमने सामने थी। इस मैच को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने नाम किया था वहीं इस मैच में काफी विवाद भी हुआ था। अब इसी मैच का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच क्रिकेट नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ा हुआ है।
मैच के दौरान राजनीतिक नारे

भारत में इस साल आम चुनाव है और इसी वजह से राजनीति काफी तेजी से हो रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चौकीदार मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसमें उनके सभी नेता और कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा है।
आईपीएल में राजस्थान और पंजाब के बीच खेले गये मैच के दौरान दर्शकों के एक समूह ने “चौकीदार चोर है” के नारे लगे। यह पंजाब की पारी के दौरान लगा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कांग्रेस ने डाला वीडियो

भारतीय जनता पार्टी की विपक्षी कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर यह वीडियो डाला गया है। पारी की छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारिक अकाउंट से यह वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस ने लिखा
“देखें… जब IPL मैच के दौरान “चौकीदार चोर है” के नारों से गूंजने लगा स्टेडियम। मोदी जी! आप जनता को कितना भी भ्रमित कर लें लेकिन “चौकीदार चोर है” अब जन-नारा बन चुका है।”
दर्शकों को समझदार बनने की जरूरत

क्रिकेट में यह पहला मौका नहीं है जब स्टेडियम में दर्शकों ने इसा किया है। इससे पहले कई बार ऐसी घटनाएँ हो चुकी है। आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई में मैच के दौरान भी दर्शकों ने राजनीतिक नारे लगाये थे और जूते भी फेंके गये।
दर्शकों को समझना पड़ेगा कि खेल को हमेशा राजनीति से दूर रखने की जरूरत है। लोग मनोरंजन के लिए मैच देखने जाते हैं और इसे यहीं तक सीमित रखना चाहिए।
देखें वीडियो:
Important Video-
देखें…
जब IPL मैच के दौरान “चौकीदार चोर है” के नारों से गूंजने लगा स्टेडियम।
मोदी जी! आप जनता को कितना भी भ्रमित कर लें लेकिन “चौकीदार चोर है” अब जन-नारा बन चुका है।#TuesdayThoughts pic.twitter.com/ow58Kz0ShC
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) March 26, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: आईपीएल मैच के दौरान लगे “चौकीदार चोर है” के नारे, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.