Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: फिर साबित हुआ, क्यों महेंद्र सिंह धोनी ही हैं डीआरएस के असली किंग!

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को डीआरएस का किंग माना जाता है। ऐसा काफी कम होता है जब धोनी द्वारा लिया गया डीआरएस गलत साबित होता है। कप्तान विराट कोहली भी धोनी की अनुमति के बिना शायद ही कोई रिव्यू लेने का फैसला करते हैं। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कुछ ऐसा ही हुआ।

दूसरे ओवर की घटना

ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ही ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आरोन फिंच के खिलाफ एलबीडबल्यू की जोरदार अपील की। अम्पायर ने उनके फैसले को नकार दिया और विराट कोहली रिव्यू के बारे में सोचने लगे।

उन्होंने सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी से पूछा लेकिन धोनी पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे और उन्होंने रिव्यू लेने से मना कर दिया। इसके बाद विराट कोहली ने गेंदबाज और अपने मन की सुनते हुए रिव्यू लेने का फैसला किया।

इसी वजह से धोनी हैं बॉस

रीप्ले में गेंद विकेट के सामने पैड से टकराई थी और बल्ले का किनारा भी नहीं लगा था। लेकिन गेंद विकेट के ऊपर से निकल रही थी और इसी वजह से फिंच नॉट आउट करार दिए गये। इसके साथ ही दूसरे ही ओवर में भारत का रिव्यू भी समाप्त हो गया।

इससे एक बार फिर साबित हो गया कि महेंद्र सिंह धोनी ही डीआरएस के असली किंग हैं। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे आरोन फिंच ने इस मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेल, कुलदीप यादव का शिकार बने।

माही को आराम

Dhoni rest with the last two ODIs against Australia

महेंद्र सिंह धोनी को सीरीज के अगले दो मैचों के लिए आराम दे दिया गया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस बात का ऐलान किया। अब ऋषभ पन्त को अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।

धोनी इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद में खेले गये सीरीज के पहले मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: फिर साबित हुआ, क्यों महेंद्र सिंह धोनी ही हैं डीआरएस के असली किंग! appeared first on Sportzwiki.