आईपीएल में आज दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ कमेंट्री करने दिल्ली पहुंचे हैं। स्मिथ स्टार स्पोर्ट्स के लिए आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। इससे पहले वह आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा रह चुके हैं।
दिल्ली में खेला क्रिकेट

भारत की लगभग सभी गलियों में क्रिकेट मैच खेला जाता है। ऐसा ही एक मैच दिल्ली की गलियों में खेला जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रीम स्मिथ ने एक बार फिर बल्ला थामने का फैसला किया।
ग्रीम स्मिथ ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। गली क्रिकेट में बल्लेबाजों को सीधा शॉट खेलना पड़ता है और स्मिथ ने शानदार शॉट खेलकर रन भी दौड़ा।
केविन पीटरसन ने भी खेला था

कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन भी गली क्रिकेट खेलते अपना वीडियो शेयर किया था। वह बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये मैच से पहले मैच खेलते नजर आये थे।
ग्रीम स्मिथ ने आज गली क्रिकेट खेलने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा
“आखिरकार आज दिल्ली में गली क्रिकेट खेलने का मौका मिला, अपनी टीम को जीत दिलाकर काफी ख़ुशी हुई।”
टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान

ग्रीम स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान भी हैं। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इन मैचों में टीम ने 53 जीत दर्ज की थी।
उनके अलावा टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान ने 50 जीत नहीं दर्ज की है। स्मिथ ने 2014 में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था।
Got to finally play #gullycricket in #delhi today, absolutely loved it and got my team home
@StarSportsIndia pic.twitter.com/CMBMI9NW2I
— Graeme Smith (@GraemeSmith49) March 30, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: केविन पीटरसन के बाद अब गली क्रिकेट खेलते नजर आए ग्रीम स्मिथ, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.


