Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WEATHER REPORT : CSKvsRCB : पहले मैच में मौसम रहेगा साफ़, जाने कौन सी टीम है जीतने की हकदार

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है. यह मैच शनिवार 23 मार्च को चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच को जीत दोनों टीमें टूर्नामेंट में जीत से आगाज करना चाहेगी. इस पहले मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम के मौसम का हाल बताएंगे.

34 डिग्री रहेगा तापमान 

 

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 34  डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 61% की रहेगी.

वहीं हवा 21 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है, कि बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैदान पर तेज धूप खिली रहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी 

अबतक चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए है. जिसमे से चेन्नई की टीम ने 15 मैच जीते हैं और आरसीबी की टीम ने 7 मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

वहीं दोनों टीमों के बीच चेपक क्रिकेट स्टेडियम में 7 आईपीएल मैच खेले गए है. जिसमे से 6 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए है. वहीं मात्र एक मुकाबला आरसीबी की टीम ने जीता हुआ है.

पिच रिपोर्ट 

बता दें, कि चेपक क्रिकेट स्टेडियम में कुल 49 मैच खेले गए है. जिसमे से 30 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 18 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है.

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. तेज गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वाटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, फाफ डू प्लेसी, एमएस धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, हरभजन सिंह, दीपक चाहर

आरसीबी : पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मोईन अली, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WEATHER REPORT : CSKvsRCB : पहले मैच में मौसम रहेगा साफ़, जाने कौन सी टीम है जीतने की हकदार appeared first on Sportzwiki.