Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs ENG 1st T20: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 मैच सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत लिया। सेंट लूसिया में खेले गए पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 68 रन की तूफानी पारी खेली।

इस तरह तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को सेंट किट्स में खेला जाएगा। आपको हर मैच कई शानदार पल आते है जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते है। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने शानदार कैच लपका जो चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने यह कैच वेस्टइंडीज की पारी के 14वें ओवर में किया।

क्रिस जॉर्डन ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर डेरेन ब्रावो को अचानक स्लोअर गेंद फेंकी जिस पर ब्रावो असमंजस में आ गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पिच के करीब हवा में चली गई, जॉर्डन से काफी दूर थी। लेकिन लहराते हुए नीचे आने लगी, तभी दिखा क्रिस जॉर्डन शानदार डाइव लगाकर कैच लपका। जिसने सबको हैरान कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:-

विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना



Herald