स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लिश टीम ने ऐसा कहर ढाया कि वेस्टइंडीज की टीम बस तमाशा देखती रह गई। अपने ही घर में वेस्ट इंडीज महज 45 रन पर ढेर हो गई। इंग्लिश टीम के गेंदबाजों के आगे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और हेटमायर तक ने घुटने टेक दिए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने वेस्टइंडीज टीम के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने छह रनों पर चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज टीम की कमर तोड़ दी।
What an innings from Sam Billings!
— ICC (@ICC) March 8, 2019
England were 32/4 when he walked to the crease, but finish on 182/6 thanks to his 47-ball 87. Fabian Allen was the pick of the bowlers, collecting figures of 2/29 from his four overs. #WIvENG LIVE https://t.co/9wv2JMLNOB pic.twitter.com/IWYFdo9spO
दूसरे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला उन पर इतना भारी पड़ा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 32 रन पर उन्होंने 4 विकेट गंवा दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम निजी स्कोर पर ढेर हो जाएगी। लेकिन जो रूट एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने 40 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेलकर मैच में वापसी करवाई। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम का स्कोर 182 रन पर पहुंचाया।
YESSSSS @CJordan on !!!
— England Cricket (@englandcricket) March 8, 2019
Scorecard: https://t.co/g3kHcDEC87#WIvENG pic.twitter.com/LYQ4o9vorN
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पतझड़ की तरह बिखर गई। वेस्टइंडीज टीम में क्रिस गेल, ब्रेथवेट, ब्रावो, हेटमायर जैसे कई ऐसे धाकड़ बल्लेबाज होते हुए भी मात्र 45 रन पर ढेर हो गई।सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: हार के बाद भी कप्तान कोहली ने रच दिया इतिहास, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो
Herald