Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष

इंटरनेट डेस्क। 8 मार्च को पूरे विश्व भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पुरुष वर्ग भी महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पुरुष महिलाओं को जैसे दोस्तों, माताओं, पत्नी, बेटियों, साथ काम करने वाली सहकर्मियों आदि को फूल या कुछ उपहार देते हैं। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको उस भारतीय महिला खिलाड़ी के जीवन के बारें में बताने जा रहे है। जिसने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है।

हरमनप्रीत कौर को आज दुनिया का बच्चा जानता है। हरमनप्रीत कौर भारतीय टी20 की कप्तान है। हरमनप्रीत ने अपने दम पर कई अहम पारियां खेल टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान निभाया है। भारत की ये स्टार खिलाड़ी 2017 के विश्व कप में सुर्खियों में छाई थी। जब जिसने मजबूत कंगारू टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रन बनाए। इस तूफानी पारी के बदौलत हरमनप्रीत ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए थे।

आपको बता दें कि भारत की इस स्टार खिलाड़ी का जन्म अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी कि 8 मार्च को ही हुआ था। हरमनप्रीत का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। बचपन में उनके परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो बैट खरीद सके। लेकिन इन परेशानियों के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी। ​बचपन में जब इस दिग्गज खिलाड़ी ने बैट हाथ में पकड़ा तो उन्हें लोगों के काफी ताने सुनने को मिले। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज विश्व क्रिकेट में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर को स्कूल समय में हॉकी और एथलेटिक्स काफी पसंद था। लेकिन उन्होंने अपना भाग्य क्रिकेट में चमकाया।