Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अबहानी ढाका को 1-0 से हराकर चेन्नईयिन शीर्ष पर

अहमदाबाद
अबहानी लिमिटेड ढाका के दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल की बदौलत चेन्नईयिन एफसी मंगलवार को यहां एएफसी कप के मैच में 1-0 की जीत के साथ ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गया। अबहानी के वेलिंगटन प्रिरोरी ने 79वें मिनट में गेंद को अपने ही गोल में डाल दिया जिससे यहां ट्रान्सस्टेडिया एरेना में चेन्नईयिन के समर्थन खुशी से झूम उठे। इंडियन सुपर लीग 2017-18 के चैंपियन चेन्नईयिन एफसी के अब दो जीत और एक ड्रा से सात अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। अबहानी लिमिटेड ढाका की टीम एक जीत, एक ड्रा और एक हार से चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।