Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन ने दर्ज की 1000वीं जीत, पहले दो स्थानों पर मर्सीडीज का कब्जा

शंघाई
मर्सीडिज के लुइस हैमिल्टन ने चीन ग्रांप्री में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को यहां फार्मूला वन रेस करियर की 1000वीं जीत दर्ज की। ग्रिड में दूसरे स्थान से शुरूआत करते हुए हैमिल्टन ने अपने ही टीम के वालटेरी बोट्टास को 6.5 सेकंड के अंतर से पछाड़ते हुए रेस अपने नाम की । उन्होंने इस जीत के साथ ही विश्व चैम्पियनशिप तालिका में बढ़त हासिल कर ली। फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल तीसरे और रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन चौथे स्थान पर रहे। विश्व चैम्पियनशिप में हैमिल्टन ने लगातार दूसरी बार चीन ग्रांप्री में जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां छह रेस जीते है।