Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

11 साल से ईडन गार्डन्स में जीत के लिए तरस रही है रॉयल्स

खेल डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन का 43वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। पिछले कुछ मैचों से दोनों टीमों को लगातार हार का सामना करना पड़ा है और इस वहज से दोनों टीमे अंक तालिका में बहुत पिछे है । इस मैदान पर रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब है और टीम लगभग 11 साल से इस मैदान पर जीत के लिए तरस रही है। ईडन गार्डन्स पर दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए है,जिसमें से कोलकाता ने 6 जीते तो राजस्थान को सिर्फ 2008 में एक जीत मिली है।

कोलकाता को पिछले 5 मुकाबलों में मिली रही हार का क्रम तोड़ना चाहेगी तो दूसरी तरफ रॉयल्स सीजन की चौथी जीत हासिल करने का प्रयास करेगी। दोनो टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे और एक मैच हारते ही वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता पिछले कुछ मैचों से केवल रसेल की भरोसे जीत की उम्मीद लगाए बैठी है तो रॉयल्स के गेंदबाज अपनी लय में नरज नहीं आ रहे हैं ।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टोन, एश्टन टर्नर और रियान पराग

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, हैरी गर्नी और केसी करियप्पा



Herald