खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा धमाकेदार आगाज किया किया है, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अलजारी जोसेफ ने अपने पहले ही मैच में आईपीएल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।
इस गेंदबाज ने चहल से छीनी पर्पल कैप, अभी तक हासिल कर चुके हैं इतने विकेट
वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल-12 के मैच में 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट हासिल कर 11 साल पुराना राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने आइपीएल के पहले संस्करण में 4 मई, 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन देकर छह विकेट हासिल आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
कोलकाता के खिलाफ धोनी तोड़ सकते हैं इस बड़े खिलाड़ी का रिकॉर्ड
अलजारी जोसेफ ने इसके साथ ही डेब्यू आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का कीर्तिमान भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इससे पहले डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड एंड्रयू टाई के नाम था, जिन्होंने 2017 में 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
विश्व कप: इस दिन होगा टीम इंडिया का चयन, ये हो सकते हैं भारत के 15 योद्धा
लजारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही मुम्बई इंडियंस आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने में सफल रही। मुंबई इंडियंस के सात विकेट पर 136 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई। मुम्बई की ओर से कीरोन पोलार्ड के 26 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए थे।